UP में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, योगी करें कड़े इंतजाम- अभय चौधरी
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कोरोना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है।जिला सहारनपुर भी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालत पर चिंता जताई है और योगी सरकार से स्थिति को नियंत्रण में करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की स्थिति बहुत गंभीर है। ऑक्सीजन की कमी से मरीज दम तोड़ रहे हैं।दवाई और सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। श्मशान में लाशें अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रही हैं। सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमराई हुई है।कोरोना संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े में बढ़ोतरी भयावह है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर यह मांग की है कि वह सहारनपुर की जनता के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करें। कोरोना संक्रमण और अधिक लोगों की जान ना ले पाए इसके लिए कड़े इंतजाम करें। कोरोना महामारी अब शहरों के साथ-साथ गांव में भी बढ़ने लगी है तो इससे उनकी जिम्मेवारी और ज्यादा बढ़ जाती है। ग्रामीण परिवेश को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करें।
रिपोर्ट-अवनीश
News 10 भारत
.......खबर भारत की


कोई टिप्पणी नहीं