कोरोना मरीजों की मदद को हाथ बढ़ा रही सामाजिक संस्थाएं
कोरोना कथा: कोरोना मरीजों की मदद को हाथ बढ़ा रही सामाजिक संस्थाएं
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: कोरोना से जंग जीतने में एक ओर जहां प्रसाशन दिन रात एक किये हुए है वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग करने के लिए आगे आ रही हैं। देश के हालात देखते हुए यह जरूरी भी हो गया है जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ लोगों ने कोरोना की चपेट में आ रहे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाये हैं।
राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था कोरोना मरीजों की हर संभव मदद कर रही है। संस्था मरीजों को भर्ती कराना से लेकर ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने तक मे लगातार लगी हुई है। इसके अलावा जिन मरीजों को दवाइयों की दिक्कत हो रही है उनकी दवाइयों का बंदोबस्त करा कर दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने बताया कि इस पुनीत कार्य में राजकीय नर्सिंग संघ की मंडल अध्यक्ष सुनैना आलम, संरक्षक रमा गुप्ता महिला प्रकोष्ठ, जिला प्रभारी ममता सिंगल,नीता गर्ग, विपिन शर्मा नगर निगम, डॉक्टर नीता आदि का भरपूर योगदान रहा है।
रिपोर्ट- अवनीश
News 10 भारत
(.....…..खबर भारत की)
8279900826

कोई टिप्पणी नहीं