सोशल मीडिया के उभरते सितारे उवैस मलिक
सोशल मीडिया के उभरते सितारे उवैस मलिक
सहारनपुर: आज सोशल मीडिया एक दमदार प्लेटफार्म बनकर उभरा है। एक ओर यह जहां बिचारो का सशक्त माध्यम बन रहा है वहीं दूसरी और युवा प्रतिभाओं को रक मंच भी प्रदान कर रहा है। सोशल मीडिया पर युवा जमजर अपनी रचनात्मकता दिखा रहे हैं और रातो रात स्टार के रूप में सामने आ रहै है। उवैस मलिक एक ऐसा ही नाम है जो सोशल मीडिया पर स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
बता दें कि उवेस मलिक जो सहारनपुर नगर के वुडन सिटी (खाताखेड़ी) के रहने वाले हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहे है। उवेश मलिक ने बताया कि वह इंस्टाग्राम मे काफी अधिक देखे जाते है और इंस्टाग्राम पर सहारनपुर की बात की जाये तो वह सहारनपुर मे लाइक किए जाने वाले ज़िला सहारनपुर के पहले स्टार बन गए है। जबकि 2020 में सबसे ज्यादा देखे जाने का यह खिताब भाजपा नेता पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा के नाम था ।
उवेश मलिक ने बताया कि गूगल की 2021 - 2022 में किए गए सर्वे के अनुसार इस बार यह खिताब उवेस मलिक के नाम पर है । उवेस मलिक सोशल मीडिया पर युवाओं के चहेते बन गए हैं। हाल ही में एक गाना भी उन पर फिल्माया गया है । जिसे युवा काफी पसंद कर रहे हैं। उवेस मलिक को कई एड कंपनियों में बतौर मॉडल के रूप में काम करने के भी ऑफर मिल रहे हैं । इन दिनों वह कई एडवरटाइजिंग कंपनियों में भी काम कर रहे हैं ।
देश और दुनिया मे काष्ठ कला से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सहारनपुर में प्रसिद्ध लकड़ी कारोबारी इरफान मलिक के यहां 17 सितंबर 2002 में जन्मे उमेस मलिक बचपन से ही होनहार थे। हाई स्कूल में फर्स्ट डिवीजन से पास होकर अपने माता पिता का नाम रोशन किय था। पढ़ाई के साथ उवेस अपने पारिवारिक काम लकड़ी के व्यवसाय को ऑनलाइन देखने लगे और मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने लकड़ी के एक्सपोर्ट में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी और 2022 आते-आते वह ऑनलाइन मार्केट में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं । ऑनलाइन मार्केट द्वारा उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है सोशल मीडिया के साथ-साथ वह समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं यही कारण है जनपद सहारनपुर मे उनकी अपनी अलग पहचान है।
जनपद सहारनपुर के बहुत से युवा फिल्मी पर्दे पर धूम मचा रहे हैं। इस सब के बीच उवैस मलिक पर भी फिल्माया गया एक गाना जनपद सहारनपुर के युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है। उवैस मलिक पर फिल्माया गया यह गाना एक तरफा प्यार रिलीज हो गया है । जिसे जनपद के युवाओं द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है और सराहा भी जा रहा है । गाने में उवैस मलिक के सशक्त अभिनय को भी काफी पसन्द किया जा रहा है। जनपद सहारनपुर के सोशल मीडिया स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुके उवेस मलिक के किरदार की खूब तारीफ हो रही है।
उवेस मलिक के साथ पर्दे पर कासिफ सैय्यद और मुस्कान प्रजापति के अभिनय को भी काफी तारीफ मिल रही है । गाना रिलीज होने के साथ ही जनपद के युवाओं भी काफी मशहूर हो रहा है और उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर किया जा रहा है । सहारनपुर के इस उभरते स्टार उवेस मलिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं