साईं बाबा के मार्ग पर चल गरीबो के सेवा कर रहे अनिल गंभीर
साईं बाबा के मार्ग पर चल गरीबो के सेवा कर रहे अनिल गंभीर
सहारनपुर : श्री साईं परिवार समिति समाज सेवा के क्षेत्र मे एक जाना माना नाम बन चुका हैं. गरीबो को हर हफ्ते लंगर लगाकर खाना खिलाना हो या फिर कोई और मदद का काम हो समिति हमेशा बेसहारा लोगों का सहारा बनती हैं. श्री साईं परिवार समिति से जुड़े सेवादार बड़ी श्रद्धा के साथ सेवा करते हैं जिनमे साईं सेवक अनिल गंभीर हर समय सक्रिय रहते हैं और समिति मे बढ़ चढ़कर अपना योगदान देतें हैं.
श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष पूर्व बब्बर ने बताया कि अनिल गंभीर सेवा में सबसे पहले पहुंचते हैं और लंगर का आयोजन करने से पहले टेंट, मेज, दोने चम्मच आदि का प्रबंध करते हैं. वह बड़ी लगन से बाबा का जयघोष करते हुए सेवा करते हैं. बाबा को प्रत्यक्ष ईश्वर मानकर मन से सेवा करते हैं. उन्होंने बताया श्री साईनाथ महाराज को समाधि लिए 104 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्री साईं परिवार समिति के सेवादारों ने श्री साईं का महासमधि दिवस लंगर के रूप में मनाया. इस मौक़े पर समिति ने गरीब और भूखे लोगों को कढ़ी चावल का लंगर कराया जिसमे अनिल गंभीर ने अपनी भूमिका निभाई.
श्री साईं परिवार समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने कहा कि साईं बाबा हमेशा ही गरीबों को भोजन कराने और चिकित्सा के रूप में उनकी मदद करने,गरीब बच्चों को शिक्षित करना बाबा का मुख्य मिशन था जिसे की साईं परिवार समिति अपने स्तर पर पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है. पूरे संसार में साईं बाबा के अनुयाई बाबा के मार्ग पर चलते हुए इंसानियत को ही अपना सच्चा धर्म मानते हैं. बाबा की विचारधारा पर चलने वाले श्री साईं परिवार समिति के तमाम सेवादार बड़ी श्रद्धा से लोगो की सेवा करते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं